
ब्यावरा। बैकुंठ चर्तुदर्शी पर स्थानीय अजनार नदी घाट पर बड़ी संख्या में दीपदान किया गया. समूचा घाट क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगाहट उठा.
दोपहर से ही अजनार नदी दीपदान करने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.
श्री अंजनीलाल मंदिर के पीछे अजनार नदी के घाट पर दीपदान करने वालों की भारी भीड़ रही. दोपहर से ही दीपदान करने का सिलसिला शुरु हो गया था. शाम के समय घाट पर दीपदान करने वालों की काफी भीड़ रही. हालात यह रहे कि घाट पर दीपदान करने के लिए जगह तक नहीं मिली.
अंजनीलाल मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर के यहां नदी घाट पर साफ सफाई करवाकर लाईट, पीने के पानी, बैठक हेतु कर्सी की व्यवस्था की गई. ट्रस्ट के सदस्यगण यहां की व्यवस्थाओं में लगे रहे. दीपदान का सिलसिला रात्रि तक चलता रहा. इसी प्रकार इंदौर नाका स्थित घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करने के लिए पहुंचे. गौरतलब है कि बैकुंठ चर्तुदर्शी पर दीपदान करने का काफी महत्व माना जाता है.
