स्वामी नारायण मंदिर में गुरु पूजन विधि में शामिल हुये मूख्यमंत्री डॉ यादव

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम जबलपुर प्रवास के दौरान रसल चौक के समीप स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर पहुँचे और यहाँ गुरु पूजन विधि में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने परब्रह्म भगवान स्वामी नारायण के छठें आध्यात्मिक अनुगामी ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और तिलक लगाया। गुरु पूजन विधि ब्रह्म बिहारी स्वामी जी ने संपन्न कराई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि स्वामीनारायण संस्था के वर्तमान प्रमुख और परब्रह्म भगवान स्वामी नारायण के छठे आध्यात्मिक अनुगामी ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी जी का जन्म इसी स्थान पर 13 सितंबर 1933 को हुआ था।

Next Post

यादव कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत, जनसुनवाई में दी गई अर्जी

Tue Nov 4 , 2025
अशोकनगर। यादव कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में मोहल्ले में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत प्रशासन से की। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र की एक गली में कुछ समय से बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना […]

You May Like