शिवपुरी में तेज बारिश से धान की फसल लेटी, मक्का की फसल भी संकट में

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के खतोरा क्षेत्र में 2 घंटे तक बारिश हुई। इस बारिश के कारण किसानों की खेतो में पड़ी मक्का की फसल में नुकसान हो गया वही करैरा क्षेत्र में बारिश से खेतों मे कटाई के लिए खडी धान की फसल तेज हवा ओर पान भरने के कारण खेतो मे आड़ी हो गई जिससे हार्वेस्टिंग संभव नहीं हो पा रही है।करैरा क्षेत्र के समोहा, देहरेटा अब्बल, टोरिया, सड़, टोडा पमार, भांसडा, बेरखेड़ा, झंडा, मछावली और दावरभाट सहित कई गांवों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल बिछने लगी है।

समोहा गांव के किसान सुमित लोधी ने बताया कि बारिश और हवा के कारण कई किसानों की धान की फसल गिर गई है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि बारिश जल्द नहीं रुकी तो खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ सकती हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिन में मौसम सामान्य नहीं होता है, तो फसल की कटाई में काफी देरी होगी। इससे न केवल पैदावार पर असर पड़ेगा, बल्कि कटाई की लागत भी बढ़ सकती है

Next Post

लगातार सातवीं जीत के साथ पटना के सफर जारी, जयपुर घर लौटेगी

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के एलिमिनेटर-1 मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-32 के अंतर से हरा दिया। लगातार सातवीं जीत के साथ पटना ने जहां एलिमिनेटर-2 मुकाबले में जगह बनाई जबकि एक […]

You May Like