जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत पीएनटी कॉलोनी में दो लग्जरी कारो से पहुंचे बदमाशों ने पीडब्लूडी ठेकेदार और उसके बेटे को धमकाते हुए डंडे से हमला कर दिया, इसके बाद आईफोन लूटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक विजय नामदेव निवासी पीएनटी कॉलोनी धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पीडब्लूडी में ठेकेदार है।
बीती रात्रि करीब देवराज तिवारी का फोन आया तो कि घर के सामने मिलो, काम है तो वे उठकर बाहर आया बाहर आकर देखा तो कोई नही था। कुछ देर बाद रात्रि 12:15 बजे करीब दो गाडी एक ग्रे रंग की सेलटास कार एवं ब्लैक रंग की थार कार से आये थे और सचिन नामदेव के मकान की चाबी मांगने लगे जिससे उसे पैसा लेना है जिसके चलते बोला कि अभी मकान मे काम शेष है इस लिए मकान का कब्जा नही दे सकते और पैसा लेना शेष है।
देवराज तिवारी एवं उसके अन्य साथी शराब पिये थे जो मकान की चाबी को लेकर विवाद करने लगे। डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने छोटा बेटा विवेक नामदेव आया तो उसके साथ भी मारपीट की। देवराज तिवारी एवं उसके अन्य साथी हाथ घूसा से मारपीट करने लगे। बडा बेटा आदित्य नामदेव एवं पडोसी मनवीर सिंह बीच बचाव करने आये उसी समय देवराज तिवारी ने आईफोन मोबाइल बल पूर्वक छीन लिया। बुजुर्ग माँ मिथिला बाई एवं पत्नि श्रीमती मेघा नामदेव घर से बाहर दौडकर बाहर आई तो सभी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर देवराज तिवारी अन्य पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
