आष्टा। हिंदू जागरण मंच ने सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ जोरदार धरना दिया. कालू सोनी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मंच ने विद्यालय में हुई छात्र मारपीट पर प्राचार्य की निष्क्रियता और विधायक की चुप्पी पर नाराजगी जताई. अनुशासनहीनता और छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई. प्रदर्शन में नागरिकों, अभिभावकों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या रही मौजूद. प्रशासन सतर्क रहा और पुलिस बल तैनात किया गया.
स्कूल प्राचार्य के खिलाफ धरना, सख्त कार्रवाई की मांग
