विधायक गौरव पारधी ने उपयोगित जल प्रबंधन परियोजना के कार्य की प्रगति का लिया जायजा

बालाघाट, नगर कटंगी में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत उपयोगित जल प्रबंधन परियोजना (LWM) के कार्य की प्रगति का विधायक गौरव सिंह पारधी ने नगर परिषद के अधिकारियों एवं इंजीनियर के साथ निरीक्षण किया। लगभग 4.26 करोड़ रुपए की लागत एवं 1.50 एमएलडी क्षमता वाली यह परियोजना कटंगी नगर में उपयोगित जल के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेते हुए कार्य की प्रगति एवं निर्धारित समयसीमा के संबंध में अधिकारियों और इंजीनियर से चर्चा की। उन्होंने परियोजना को नगर की स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया।

*विधायक गौरव पारधी ने स्थानीय दुकानदारों एवं रहवासियों से किया संवाद*

इस दौरान विधायक ने परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय दुकानदारों एवं रहवासियों से संवाद कर कार्य से जुड़ी उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने परियोजना के कार्य से संबंधित विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही तथा नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।

*वैज्ञानिक जल प्रबंधन से बेहतर होंगी नागरिक सुविधाएं*

उल्लेखनीय है कि 1.50 एमएलडी क्षमता वाली यह परियोजना कटंगी में उपयोगित जल के बेहतर प्रबंधन के साथ नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परियोजना के पूर्ण होने से जल प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक स्वरूप मिलने के साथ ही नगर में स्वच्छ एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं के विकास को भी गति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष देशमुख, पार्षद प्रतिनिधि खेमु कोचर, दिमागचंद टेंभरे, विजय सोनकावरे, संजू चौरसिया, शंभू त्रिवेदी एवं नगर परिषद इंजीनियर शिल्पा मेश्राम, कर्मचारी सहित स्थानीय दुकानदार एवं रहवासी उपस्थित रहे।

Next Post

मैं गलत कामों को बंद करने की ठान कर बैठा हूं, बंद कर के रहूंगा: मोदी

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ने मोबाइल संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनता का लाखों करोड़ रुपया गलत हाथों में जाने से बचाया है और बहुतों की मुफ्त की कमाई बंद की है और ऐसे ही लोग आज उनका विरोध […]

You May Like