लगातार सातवीं जीत के साथ पटना के सफर जारी, जयपुर घर लौटेगी

नयी दिल्ली, (वार्ता) तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के एलिमिनेटर-1 मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-32 के अंतर से हरा दिया। लगातार सातवीं जीत के साथ पटना ने जहां एलिमिनेटर-2 मुकाबले में जगह बनाई जबकि एक दिन पहले मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स को हराने वाली जयपुर को घर वापसी करनी होगी।

त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पटना की जीत में हमेशा की तरह अयान (20) हीरो बनकर उभरे। अयान इसी के साथ इस सीजन के सबसे सफल रेडर बन गए। डिफेंस में नवदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई-5 लगाया और सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने पटना को ऐसे मुकाम पर आलआउट से बचाया था जब जयपुर वापसी के दरवाजे पर खड़ी थी। जयपुर के लिए अली समाधी और विनय ने 10-10 अंक लिए।

अयान के चार अंक की बदौलत पटना ने अच्छी शुरुआत कर पांच मिनट के भीतर ही जयपुर को आलआउट कर 10-3 की लीड ले ली। आलइन के बाद जयपुर ने लगातार तीन अंक लेकर वापसी की राह पकड़ीस लेकिन समाधी को लपक पटना के डिफेंस ने इस पर ब्रेक लगा दी। फिर मिलने ने रेजा को आउट कर स्कोर 12-6 कर दिया। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक पटना सात अंक से आगे थे।

ब्रेक के बाद परविंदर को लपक पटना ने जयपुर के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। दो खिलाड़ी आउट हुए लेकिन विनय ने दो अंक लेकर आलआउट बचा लिया। अगले ही पल हालांकि पटना ने दूसरे आलआउट के साथ 20-10 की लीड ले ली। आलइन के बाद अयान ने मल्टीप्वांटर के साथ लीड 12 की कर दी। इस बीच अयान ने नौवें टच प्वाइंट के साथ जयपुर को फिर से सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया।

इस बीच पांचवें टैकल प्वाइंट के साथ पटना के डिफेंस ने परविंदर को लपक लिया और फिर पटना ने तीसरे आलआउट के साथ 29-11 की लीड ले ली। इसी के साथ अयान का सुपर-10 भी पूरा हुआ। बहरहाल, पटना ने 17 अंक की लीड के साथ पाला बदला। खेल शुरू होने के बाद जयपुर ने लगातार चार अंक लेकर वापसी की राह पकड़ी लेकिन अयान की वापसी के साथ पटना ने उसे बेपटरी कर दिया।

इस बीच विनय ने मल्टीप्वांटर के साथ स्कोर 20-33 कर दिया। और फिर डिफेंस ने अय़ान को चेन टैकल कर लिया। फिर विनय ने मिलन को लपक लिया। इसके बाद समाधी ने अंकित को आउट कर 30 मिनट के बाद स्कोर 24-34 कर दिया। इस बीच समाधी की रेड पर पटना के लिए पहली बार सुपर टैकल आन हुआ। नवदीप ने समाधी को लपक इसका पूरा लाभ लिया औऱ अयान को रिवाइव करा लिया।

अयान ने वापसी के बाद जयपुर के वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए और साथ ही बंगाल वारियर्स के देवांक दलाल को पीछे छोड़ते हुए इस सीजन के सबसे सफल रेडर बन गए। अब पटना को एलिमिनेटर-2 में बेंगलुरू बुल्स और तेलुगू टाइटंस के बीच होने वाले मिनी क्वालीफायर मुकाबले के विजेता से भिड़ना है।

 

 

Next Post

मेला : ऑटोमोबाइल दुकानों के लिये 31 तक ऑनलाइन आवेदन, अन्य सेक्टर के लिये 6 तक आवेदन

Mon Oct 27 , 2025
ग्वालियर: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने मेले की तैयारियों के सिलसिले में ली गई बैठक में मौजूद उपायुक्त नगर निगम एवं मेला सचिव से मेले की तैयारियों की जानकारी ली। इस साल 25 दिसम्बर से 25 फरवरी तक ग्वालियर व्यापार मेला लगने जा रहा है।बैठक में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।