बिनैका में स्कूटी सवार युवातियां गैस सिलेंडर ऑटो से टकराई,हादसे में दो घायल 

मंडला। ग्राम पंचायत बिनैका में एक स्कूटी सवार युवतियां सामने से आ रहे गैस सिंलेडर से लदे ऑटो से टकरा बैठी। इस जोरदार टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवतियां दूर छिटक गई l इस घटना में स्कूटी सवार दो युवतियां बुरी तरह घायल हुई हैं। और स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए l मौके से स्थानीय लोगों व ऑटो चालक की मदद से घायल युवतियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका जारी है l वहीं एक युवती की हालात नाजुक होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर किया गया है। इस सडक दुर्घटना में हादसे के दौरान की सीसीटीवी वीडियों भी सामनें आई है। जिसके आधार पर ही सिटी कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

यह हादसा मंगलवार की सुबह ग्राम पंचायत बिनैका स्थित चौरसिया मोहल्ला का बताया जा रहा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया। फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक सवार अपनी सही दिशा में सडक़ पर आ रहा था। तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कूटी, जिस पर दो युवतियां सवार थीं, बाइक को बचाने के प्रयास में बेकाबू हो गई।और गैस सिलेंडरों से लदे ऑटो स्कूटी से टकराई टक्कर  इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ,और दोनों युवतियां सडक़ पर गिर गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गैस सिलेंडर लदे वाहन के चालक और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवतियों को उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ,और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Next Post

जंगली सुअर शिकार मामले में वन विभाग की कार्रवाई, सात आरोपी जेल भेजे गए

Wed Dec 31 , 2025
बैतूल। जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में रानीपुर वन विभाग ने वर्ष 2022 के लंबित प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय बाद हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शिकार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग […]

You May Like