बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सीमेंट कंपनियों ने उपलब्ध कराई राहत सामग्री

सतना:मंदाकिनी नदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के लिए उद्योगों द्वारा प्रशासन को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बिरला सीमेंट कॉर्पाेरेशन सतना द्वारा 100 नग तगाड़ी (होड़) एवं 100 नग बेलचा/फावड़ा चित्रकूट विकास प्राधिकरण परिसर में रखवाए गए हैं। प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड सतना द्वारा बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 500 नग त्रिपाल, 100 नग बेलचा, 100 नग तगाड़ी एवं 2000 नग पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड मनकहरी द्वारा राहत सामग्री त्रिपाल, पानी की बोतलें, तगाड़ी एवं फावड़े आदि नगर परिषद के सीईओ को सौंपे गए। उपलब्ध कराई गई सामग्री का उपयोग मंदाकिनी नदी से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किया जाएगा। –

Next Post

पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक पर इंग्लैंड दौरे पर चोट का बहाना बनाने का गंभीर आरोप लगा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं

Wed Sep 2 , 2026
लाहौर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इमाम उल हक एक नए विवाद में घिर गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी काफ इंजरी (मांसपेशियों की चोट) को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले की औपचारिक जांच के आदेश […]

You May Like

मनोरंजन