सिरमौर बस हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

सिरमौर बस हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर दी गयी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हादसे पर दुख जताया और जिला अधिकारियों को घायलों को हर संभव सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। सोलन जिला प्रशासन इस संबंध में सिरमौर प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है और सोलन के उपायुक्त ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों के लिए जरूरी निर्देश जारी किये हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब शिमला से कुपवी जा रही एक निजी बस शुक्रवार को सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में 500 फुट गहरी खाई में गिर गयी। प्रारंभिक जांच के अनुसार 39 सीटों की क्षमता वाली बस में कहीं अधिक यात्री सवार थे। बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे आठ महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत हो गयी और पचास अन्य लोग घायल हो गये।

Next Post

डिफेंडिंग चैंपियन सबालेंका लगातार तीसरे साल फाइनल में

Sat Jan 10 , 2026
ब्रिस्बेन, 10 जनवरी (वार्ता) दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका शनिवार को सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा को हराने के बाद रविवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के फाइनल में अपना टाइटल बचाने के लिए खेलेंगी। सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के वार्म-अप इवेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनिया की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।