डबरा: पुलिस ने बैंक खाते का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग कर देश के नागरिकों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी किए जाने के मामले में अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया है।डबरा सिटी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 441/26 में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
मामला सराफा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से संबंधित है। पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया के खाता क्रमांक 5891946444 के धारक ने योजनाबद्ध तरीके से बैंक खातों का उपयोग कर देश के नागरिकों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी दर्ज है। विवेचना प्रआर शिवशांत पाण्डेय कर रहे हैं.
