स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल हुआ एक और बोइंग 737 विमान, एक ग्राउंडेड विमान सेवा में वापस

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के बेड़े में एक और बोइंग 737 विमान शामिल हो गया है।
एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि इसके अलावा उसका एक बोइंग 737 मैक्स जो परिचालन से बाहर था, फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया है। इन दो विमानों के साथ इस महीने एयरलाइन के बेड़े में कुल पांच विमान शामिल हो गये हैं, जो विंटर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या बढ़ाने की कंपनी की रणनीति में महत्वपूर्ण है।दोनों विमानों ने अब वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। स्पाइसजेट ने इससे पहले इसी महीने दो बोइंग 737 और एक वाइड-बॉडी एयरबस ए340 विमान को शामिल कर अपने बेड़े का विस्तार किया था। यह विस्तार त्योहारी और छुट्टियों के मौसम में बढ़ती यात्रा की मांग को पूरा करने की उसकी रणनीति के अनुरूप है।एयरलाइंस ने कुल मिलाकर अक्टूबर और नवंबर के बीच 20 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बनायी है।
स्पाइसजेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, ” हमारे नवीनतम विमानों का आगमन तथा एक और 737 मैक्स का सक्रिय सेवा में वापस आना स्पाइसजेट की विकास यात्रा में एक और मजबूत कदम है। यह हमारे अब तक के सबसे बड़े विस्तार चरणों में से एक है, जो यात्रा की बढ़ती मांग पूरी करने और अपने यात्रियों को अधिक गंतव्य, बेहतर कनेक्टिविटी और बेहतर सुविधा प्रदान करने पर हमारे स्पष्ट फोकस से प्रेरित है।”
उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 तक कंपनी की योजाना अपने बेड़े को दोगुना और उपलब्ध सीट किलोमीटर को तिगुना करने का है।

Next Post

दक्षिणी रेलवे ने चक्रवात मोंथा के मद्देनजर कई ट्रेनों के समय में किया बदलाव

Tue Oct 28 , 2025
चेन्नई, 28 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण रेलवे ने चक्रवात मोन्था के मद्देनजर बुधवार शाम 18:50 बजे भुवनेश्वर से रवाना होने वाली पुडुचेरी-भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द कर दी है। दक्षिण रेलवे के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कई ट्रेनों के समय में बदलाव की घोषणा की गयी है। ट्रेन संख्या 12842 डॉ. […]

You May Like

मनोरंजन