देवसर: लोक निर्माण विभाग उप संभाग देवसर के समीप चन्द कदम दूर मुख्यालय के करीब नौढ़िया बाजार से लगा बायपास मार्ग की दुर्दशा से बरसात के दिनों में स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबव बन गया है।ज्ञात हो कि देवसर मुख्यालय से लगा हुआ बायपास मार्ग आज कई वर्षों से विभागीय उपेक्षा का शिकार है। हां यह बात अलग है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग के मरम्मत और सुधार कार्य के नाम पर भले ही कागजों पर वर्क ऑर्डर या टेबल टेंडर किया जाता हो, किंतु बायपास मार्ग में कई वर्षों से किसी भी तरह की मरम्मत या सुधार का कार्य नहीं हुआ है और पूरे मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है या यह कहे कि विभागीय उपेक्षा का शिकार है।
खासकर मार्ग के पश्चिमी छोर दी 39 के बगल में ही हो रहे जल भराव एवं कीचड़ की वजह से मोहल्ले वालों को आवागमन में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। साथ ही छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और अभी हाल ही के दिनों में कुछ छात्राएं फिसलन का शिकार होकर स्कूल के बजाय घर वापस चली गयी। फिर भी लोक निर्माण विभाग तमाशबिन बना हुआ है। अत: इस ओर स्थानी लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग के मरम्मत और सुधार की मांग की है। जिससे कि छात्र-छात्राओं व आमजन का आवागमन सुलभ हो सके।
