केरल में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, बांधों के शटर हटाए गए

तिरुवनंतपुरम, 26 सितंबर (वार्ता) केरल में शुक्रवार को भी लगातार भारी बारिश हो रही है और राजधानी तिरुवनंतपुरम में व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है ,हालांकि पहले से निर्धारित परीक्षाएं अपने कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार तक केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर 7-11 सेमी भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच अरुविक्करा जलाशय में जलस्तर बढ़ने के कारण सुबह 8 बजे एक से पांच तक के शटर 15-15 सेमी यानी कुल 100 सेमी ऊपर उठा दिए गए। अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और इडुक्की जिलों में आज तथा शनिवार को उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले तीन घंटों के लिए दक्षिणी और मध्य जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

वन विभाग ने पोनमुडी और मनकायम इको-टूरिज्म केंद्रों को अगली सूचना तक बंद करने का आदेश दिया है।

Next Post

भोपाल रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी ने फूड प्लाज़ा का शुभारंभ किया

Fri Sep 26 , 2025
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन पर आधुनिक फूड प्लाज़ा का शुभारंभ किया गया, जिसे एम/एस एक्सप्रेस फ़ूड सर्विसेज़ द्वारा विकसित किया गया है। एक विशेष पहल के तहत इसका उद्घाटन एक नन्हें यात्री के हाथों हुआ। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक, भोपाल तथा […]

You May Like

मनोरंजन