चेन्नई, 28 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण रेलवे ने चक्रवात मोन्था के मद्देनजर बुधवार शाम 18:50 बजे भुवनेश्वर से रवाना होने वाली पुडुचेरी-भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द कर दी है।
दक्षिण रेलवे के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कई ट्रेनों के समय में बदलाव की घोषणा की गयी है।
ट्रेन संख्या 12842 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस, जो मंगलवार सुबह 07:00 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली थी, अब डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 23:30 बजे (16 घंटे 30 मिनट देरी से) रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 22870 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – विशाखापत्तनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो मंगलवार सुबह 10:00 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली थी, अब डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 23:50 बजे (13 घंटे 50 मिनट देरी से) रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 22604 विल्लुपुरम – खड़गपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो मंगलवार सुबह 11:05 बजे विल्लुपुरम से रवाना होने वाली थी, अब विल्लुपुरम से 19:00 बजे (7 घंटे 55 मिनट देरी से) रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 12840 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – हावड़ा सुपरफास्ट मेल, जो मंगलवार 19.00 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली थी, अब डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 22.40 बजे (3 घंटे 40 मिनट देरी से ) रवाना होगी ।
ट्रेन संख्या 12664 तिरुचिरापल्ली – हावड़ा एक्सप्रेस, जो मंगलवार 13.35 बजे तिरुचिरापल्ली से रवाना होने वाली थी, अब तिरुचिरापल्ली से 17.50 बजे (4 घंटे 15 मिनट देरी से) रवाना होगी ।
ट्रेन संख्या 22501 एसएमवीटी बेंगलुरु – न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (जोलारपेट्टई, काटपाडी और पेरम्बूर होकर) जो मंगलवार को एसएमवीटी बेंगलुरु से 03.10 बजे निकलने वाली थी, अब एसएमवीटी बेंगलुरु से 15.10 बजे (12 घंटे देरी से) छूटेगी।
ट्रेन संख्या 12836 एसएमवीटी बेंगलुरु – हटिया एक्सप्रेस (जोलारपेट्टई और काटपाडी होकर) जो मगंलवार को एसएमवीटी बेंगलुरु से 08.50 बजे निकलने वाली थी, अब एसएमवीटी बेंगलुरु से 20.50 बजे (12 घंटे देरी से) छूटेगी।
ट्रेन संख्या 12503 एसएमवीटी बेंगलुरु – अगरथला हमसफर एक्सप्रेस (काटपाडी और पेरम्बूर होकर) जो मंगलवार को एसएमवीटी बेंगलुरु से 10.15 बजे निकलने वाली थी, अब एसएमवीटी बेंगलुरु से 22.15 बजे (12 घंटे देरी से) रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 12864 एसएमवीटी बेंगलुरु – हावड़ा एक्सप्रेस (जोलारपेट्टई और कटपडी होकर) जो मंगलवार को एसएमवीटी बेंगलुरु से सुबह 10.35 बजे रवाना होने वाली थी, अब एसएमवीटी बेंगलुरु से रात 22.35 बजे (12 घंटे देरी से) रवाना होगी।
दक्षिणी रेलवे ने चक्रवात मोंथा के मद्देनजर कई ट्रेनों के समय में किया बदलाव
