
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आधारभूत सुविधाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
हेमंत खण्डेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, गंगाबाई उइके, डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
