
सीधी। जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में आयोजित सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से नाराज जनपद अध्यक्ष द्वारा विरोध जताते हुए जनपद सीईओ को सामान्य सभा की बैठक में भाजपा का पट्टा पहनाने का अनोखा मामला सामने आया है।
यहां बताते चलें कि रामपुर नैकिन जनपद पंचायत द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में अव्यवस्था और कार्यक्रम को एक राजनीतिक दल विशेष का स्वरूप दिए जाने को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई।
साथ ही जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों को अपेक्षित सम्मान न दिए जाने तथा जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के सीईओ राजीव तिवारी के व्यवहार को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया गया।
जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने जनपद सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान विरोध दर्ज कराते हुए सीईओ को भाजपा का पट्टा पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से कड़ा विरोध प्रकट किया।
शासकीय कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच में परिवर्तित करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है तथा जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
