रुपया 15 पैसे टूटा

मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 14.50 पैसे लुढ़क गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.16 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा की यह लगातार पांचवीं गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 23 पैसे टूटकर 94.0150 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। इन पांच दिनों में रुपया 125 पैसे टूट चुका है।

रुपया आज शुरू से ही दबाव में रहा। यह 23.50 पैसे की गिरावट में 94.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और एक समय 94.31 रुपये प्रति डॉलर तक टूट चुका था। हालांकि बाद में इसने थोड़ी वापसी की और 94.16 रुपये पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.1 प्रतिशत कमजोर हुआ। साथ ही कच्चे तेल में भी हल्की गिरावट रही। इन दोनों कारकों ने रुपये को ज्यादा नहीं टूटने दिया।

 

Next Post

राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र की करो 60 दिनों में जांच

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री तथा सतना के रैगांव विधानसभा से विधायक प्रतिभा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस ए के सिंह ने प्रदेश स्तरीय हाई लेवल कास्ट स्क्रूटनी कमेटी को निर्देशित किया है […]

You May Like