रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, एक ही दिन में 8 वाहन जब्त

ग्वालियर: जिले के डबरा देहात थाना क्षेत्र में आईपीएस मनोज कुमार के नेतृत्व में रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई देखने को मिली। ताबड़तोड़ अभियान में पुलिस ने एक ही दिन में 8 वाहनों को जब्त कर माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।

इस कार्रवाई के तहत 4 ट्रैक्टर रेत से भरे हुए, 2 ट्रैक्टर मिट्टी से लदे, 1 ट्रैक्टर गिट्टी और 1 लोडर को पकड़कर देहात थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। यह पूरा अभियान सुनियोजित तरीके से चलाया गया, जिसमें पुलिस टीम ने लगातार निगरानी करते हुए अवैध गतिविधियों पर सीधा प्रहार किया। इस कार्रवाई से साफ संकेत गया है कि अब अवैध खनन करने वालों के लिए डबरा क्षेत्र में कोई जगह नहीं बची है। कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

युवती का पीछा कर घर में घुसा मनचला, की मारपीट दी धमकी

Sun Mar 22 , 2026
इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़, पीछा करने और घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 25 […]

You May Like

Play sound