इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़, पीछा करने और घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 25 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र का रहने वाला ईशान चौहान उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था.
घटना के दिन आरोपी ने उसका रास्ता रोककर पीछा किया और उसके घर तक पहुंच गया. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी जबरन घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो जान से खत्म कर देगा. अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपी ईशान चौहान निवासी गोपुर चौराहा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
