दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.ट्रैफिक इंचार्ज दलबीर सिंह मार्को व स्टाफ द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता को लेकर जागरूक किया गया.
इस दौरान जगह-जगह डिस्प्ले बोर्ड और संकेतक लगाए गए.यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें. यह न केवल आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि यातायात नियमों के तहत अनिवार्य भी है.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमों का पालन कर हम सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं.यातायात पुलिस आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाती रहेगी. नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.
