विमानन विभाग की समीक्षा की मोहन यादव ने

भोपाल, 18 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव ने यहां विमानन विभाग की समीक्षा बैठक कर हवाई सेवाओं के विस्तार के संबंध में विचार किया और संबंधित अधिकारियों को प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा और विमानन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय शुक्ला भी मौजूद थे।

 

Next Post

श्रीलंका में स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक क्षेत्रों में सशुल्क चिकित्सा सेवाएं

Tue Mar 18 , 2025
कोलंबो 18 मार्च (वार्ता) श्रीलंका सरकार स्वास्थ्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और विदेशी मुद्रा अर्जित करने की पहल के तहत पर्यटक क्षेत्रों में सरकार संचालित पश्चिमी और आयुर्वेदिक अस्पतालों में सशुल्क सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव अनिल जसिंघे ने मंगलवार को अपने […]

You May Like