ग्वालियर: ग्वालियर जिले के पिछोर कस्बे में चोरों ने एक ज्वैलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार में करीब तीन फीट का छेद कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार इंदरगढ़ (दतिया) निवासी हैमू सोनी की शीतला ज्वैलर्स दुकान बड़ा बाजार पिछोर में स्थित है।
4 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे के आसपास अज्ञात बदमाश दुकान के पीछे से दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी अलमारी से चांदी के कलदार, बिछिया, तोड़िया, पूजा के छोटे बर्तन, इनवर्टर तथा इलेक्ट्रिक कांटा चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को विवेचना सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
