
मक्सी, नगर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।ग्यारह दिन पहले का मामला मक्सी थाना क्षेत्र का है, जहां नर्मदा मार्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित युवक ने मक्सी थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से बाइक बरामद करने एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई आबादी मक्सी निवासी विवेक लोधी (18) पिता कैलाश लोधी 6 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-12-MG-4844 (काले रंग) से नर्मदा मार्ट पर काम करने गया था। उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल मौके से गायब थी।
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने मक्सी थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया है कि बाइक के सामने लगे मास्क पर जय श्री महाकाल लिखा हुआ है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
