इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि मृतका की पहचान डॉली पिता रखालदास निवासी बंगाली कॉलोनी के रूप में हुई है.
उसने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली. परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
