बम्होरी: रात्रि में गंभीर अपराध की सूचना पर थाना बम्होरी पुलिस ने अवैध रूप से बोलेरो वाहन से शराब का परिवहन करना पाया गया जिसमें कुल 23 पेटी 204 लीटर 840 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 2 लाख रुपए पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने अपराध क्रमांक 32/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम 1915 कार्यवाही करते हुए आरोपी मोंटी मेहरा पिता काशीराम मेहरा उम्र 24 साल निवासी डोकरी बामनई थाना बम्होरी एवं अमन उर्फ गोरेलाल जायसवाल पिता नंदलाल जायसवाल उम्र 22 उम्र 22 वर्ष नि मऊगंज जिला मऊगंज को गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रीतमसिंह राजपूत सहित पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस संबंध में एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि बम्होरी 112 डायल में पदस्थ प्रधान आरक्षक अशोक मीणा को सूचना मिलने पर बम्होरी देवनगर मार्ग पर बोलेरो वाहन कर रोका गया। जिसमें विभिन्न ब्रांडो की 27 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
