
रीवा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ अमहिया पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता ने आरोपी रूपेश कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रेम जाल में फसाकर शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीडि़ता ने बताया कि आरोपी रूपेश कुमार कुशवाहा निवासी डिहिया थाना नईगढ़ी से उसकी मुलाकात 2025 में हुई थी और उसके ाद एक दूसरे से प्यार करने लगे. आरोपी अक्सर शादी की बात करता था और कई बार घर आकर भी शादी की बात माँ से की थी. 9 अगस्त को पीडि़ता नाइट ड्यूटी के बाद सुबह 8 बजे घर जा रही थी तभी आरोपी हास्पिटल के बाहर पहुंचा और अपने दोस्त के किराये के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी की बात से मुकर गया. पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी रूपेश कुशवाहा के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
