प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। जानिए दूसरे रविवार यानी 10वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और क्यों फ्लॉप होती दिखी।
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर अब दम तोड़ती नजर आ रही है। मारुति के निर्देशन में बनी यह तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म भले ही शानदार ओपनिंग के साथ सिनेमाघरों में उतरी हो, लेकिन पहले हफ्ते के बाद इसकी कमाई में ऐसी गिरावट आई कि मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।
‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। यह प्रभास की छठी फिल्म थी जिसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस जबरदस्त शुरुआत के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी, लेकिन निगेटिव रिव्यू ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
