पांढुरना:नगर के शास्त्री वार्ड निवासी संजय अग्रवाल की पुत्री हर्षिता ने गुजरात के भीलवाड़ा एवं भावनगर में बीते दो वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद अंत:पायलट की परीक्षा में सफल हुई,इसकी सफलता पर इनके परिजनों,रिश्तेदार तथा जान पहचान वालों द्वारा बंधाई दी जा रहीं है,वहीं जिलेवासी भी अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहें है।
पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के शास्त्री वार्ड तीन शेर चौक क्षेत्र के निवासी संजय अग्रवाल की पुत्री हर्षिता ने बीते दो वर्षों तक गुजरात में रहते हुए पायलट बनने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलता अर्जित की इसकी इस उपलब्धि पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है, पारिवारिक सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि हर्षिता बचपन से ही पायलट बनना चाह रहीं थी.
जिसके लिए उसने बहुत अधिक मेहनत की प्राथमिक शिक्षा उसने नगर के राम शांति स्कूल से प्राप्त करने के बाद उसने कक्षा 6 से 10वीं तक की पढ़ाई सौंसर के भंसाली स्कूल में ली तथा 11 एवं 12 वी की शिक्षा सीमावर्ती महाराष्ट्र के नागपुर में करने के बाद हैदराबाद में भी उच्च शिक्षा अर्जित कर पायलट का प्रशिक्षण गुजरात के भीलवाड़ा तथा भावनगर में रहकर लिया।
हाल ही में संपन्न हुई इस पायलट की परीक्षा में हर्षिता के सफल होने पर उसके माता-पिता ने भावनगर पहुंचकर उसे बधाई दी है,पांढुरना जिले की पहली पायलट बनने पर हर्षिता के माता पिता के साथ ही परिवार,रिश्तेदारों के साथ ही पूरे जिलेवासी हर्षिता अग्रवाल की इस उपलब्धि पर अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहें है।
