रास्ता पूछने के बहाने महिला को जाल में फंसाया

इंदौर. बाणगंगा क्षेत्र में दो युवकों और एक युवती ने शातिर तरीके से महिला को झांसे में लेकर सोने की झुमकी और मंगलसूत्र ठग लिए. आरोपियों ने पहले रास्ता पूछकर महिला से बातचीत शुरू की और फिर गहनों की सुरक्षा का हवाला देकर जेवर उतरवाकर रुमाल में रखवा लिए. नजर बचाकर जेवर वाला रुमाल बदलकर महिला को पत्थर थमा दिए और फरार हो गए. रुमाल खोलने पर ठगी का पता चला.

महिला बाणगंगा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी एक युवक ने उसे रोककर एटीएम का रास्ता पूछा. बातचीत के दौरान दूसरा युवक और एक युवती भी वहां पहुंच गए. तीनों ने महिला को बातों में उलझाया और गहनों की सुरक्षा का झांसा देते हुए जेवर उतारकर रुमाल में बांधने की सलाह दी. महिला ने सोने की झुमकी और मंगलसूत्र उतारकर रुमाल में रख दिए. इसी दौरान आरोपियों ने हाथ की सफाई से रुमाल बदल दिया. महिला को दिए गए रुमाल में जेवर की जगह दो पत्थर थे. कुछ देर बाद आरोपियों के जाने पर महिला ने रुमाल खोला तो घटना का पता चला. शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है.

सीसीटीवी से तलाश, एडीसीपी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश दंडोतिया ने नव भारत को बताया कि महिला से ठगी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

सुखलिया में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का अड्डा, महिला गिरफ्तार

Sat Sep 12 , 2026
इंदौर. सुखलिया क्षेत्र में किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी अनैतिक गतिविधि संचालित होने देने और इसकी सूचना पुलिस को नहीं देने पर प्रकरण दर्ज […]

You May Like