सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

दमोह: एसबीएन कॉलेज के पास शनिवार और रविवार की दरियायानी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों को गंभीर हालत में हटा अस्पताल से दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर रैक्शन एल्बर्ट ने दोनों गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया.

जहां रास्ते में अभिषेक पिता गिरन अहिरवार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी नवोदय वार्ड हटा की मौत हो गई.जहां शव को वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया. वहीं गंगा झिरिया हटा निवासी बीकेस पिता गंगाराम अहिरवार उम्र 24 वर्ष का इलाज जबलपुर में चल रहा है. परिजन विजय अहिरवार के अनुसार पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण कुटी में किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आए थे, जो वापस घर जा रहे थे.तभी यह हादसा हो गया.

जिससे बाइक सवारों में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है.जिसका इलाज चल रहा है. फिलहाल रविवार सुबह जिला अस्पताल चौकी से प्रधान आरक्षक अनेंद्र तिवारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों सुपुर्द कर जांच में लिया.

Next Post

बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था करेगी 2100 छात्राओं को सम्मानित

Sun Jun 8 , 2025
ग्वालियर: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 2024–25 में 2100 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।यह आयोजन संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से शहर के शासकीय एवं अर्धशासकीय विद्यालयों में आयोजित किया जाता है जिसमें संस्था […]

You May Like