डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान से दस तोला सोना और कीमती घड़ियां चोरी

भोपाल, 12 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित सरकारी आवास में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के घर चोरी की वारदात हुई है। बदमाश उनके सूने मकान के ताले काटकर करीब 10 तोला सोना, कीमती घड़ियों का कलेक्शन, चांदी की पायजेब और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

चोरी की घटना के बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से आरोपियों के संबंध में अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि अलका सिंह करीब 15 दिन पहले अपने पति के उपचार के लिए केरल गई थीं। इस दौरान मकान बंद था और किसी गार्ड की व्यवस्था नहीं थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

मंगलवार को जब अलका सिंह घर लौटीं तो चोरी की घटना का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

 

Next Post

कश्मीर पुलिस ने कुलगाम, सोपोर में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर मारे छापे

Wed Nov 12 , 2025
श्रीनगर, 12 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और प्रतिबंधित समूह के सदस्यों और सहयोगियों के ठिकानों की तलाशी ली। पुलिस ने समन्वित अभियानों में कुलगाम में 200 से अधिक स्थानों पर छापे मारे, […]

You May Like