इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन: सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर रहे मौजूद

इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य में सांवेर, जिला इंदौर में इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण से इंदौर और उज्जैन के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सिंहस्थ-2028 के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा। परियोजना से क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Next Post

राजा पटना में जनजातीय सामाजिक समरसता जन चेतना शिविर आयोजित

Sat Jun 20 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर के मार्गदर्शन और उपस्थिति में ग्राम राजा पटना चौकी इमलिया, थाना तेजगढ़ में जनजातीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी इमलिया रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक भगवत, थाना अजाक से प्रधान आरक्षक हरगोविंद, दीपक, […]

You May Like