मोदी सरकार सभी के लिए सशक्तीकरण के प्रतिबद्ध: ठाकुर

नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार सभी के सशक्तीकरण और विकास के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीमती ठाकुर ने ऑनलाइन शिक्षण कंपनी रॉकेट लर्निंग और गूगल डाट ओर्ग के एआई ट्यूटर “अप्पू” जारी करने के बाद एक साेशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मोदी सरकार जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण के लिए प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने कहा कि माेदी सरकार के समाज के समग्र सशक्तीकरण और विकास के लिए काम कर रही है और इसके लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने शिक्षण प्रक्रिया में भविष्य में ए आई की व्यापक और केंद्रीय भूमिका का उल्लेख किया।

एआई ट्यूटर ‘अप्पू’ व्यक्तिगत प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करेगा और इसका वर्ष 2030 तक पांच करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है। यह तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों के लिए एक बहुभाषी शिक्षण प्रक्रिया है, जो हिंदी, मराठी, पंजाबी सहित 20 अन्य भाषाओं में होगा। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में चार अरब डालर का योगदान होने की संभावना हैं।

आंकडों के अनुसार भारत में चार करोड़ से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा उपलब्ध नहीं है और कई दूसरी कक्षा के छात्र बुनियादी साक्षरता और गणित में कमजोर हैं। ‘अप्पू’ यह सभी डिजिटल उपकरणों पर निःशुल्क उपलब्ध हाेगा और स्कूली शिक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक कौशल जैसे प्री-लिटरेसी, गणितीय समझ और सामाजिक-भावनात्मक कौशल पर केंद्रित होगा है। इसे पूरे देश में आंगनवाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों में लागू किया जाएगा, जिससे वर्ष 2030 तक पांच करोड़ परिवारों तक इसकी पहुंच होगी।

Next Post

गाइड लाइन में 163 स्थानों पर 5 से 50% तक जमीनों की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव 

Thu Mar 20 , 2025
पिपरिया, 1अप्रेल से बढने वाली गाइड लाइन को लेकर जिला व उपरजिस्ट्रार कार्यालय में एक भी आपत्ति नही आई। मार्च के माह में अप्रेल से गाइड लाइन बढने को देखते हुए उपरजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ बढने की संभावना जताई जा रही है। पिपरिया क्षेत्र में गाइड लाइन बढाई जाने को […]

You May Like