
जबलपुर। गढ़ा में जहां एक युवती से दुष्कर्म हुआ तो वहीं संजीवनी नगर और बरगी में दो नाबालिग छात्राओं से दरिंदगी की कोशिश की गई। जबकि अधारताल में एक बालिका से छेड़छाड़ की वारदात हुई। पुलिस ने चारों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। मोहल्ले में ही रहने वाला युवक छात्रा को स्कूल आते जाते अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करता था। बीती रात वे नाबालिग लडक़ी के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे धमकाते हुए दरिंदगी की कोशिश करने लगा । छात्रा चीख पुकार मचाने लगी तो भाग गया। जिसके बाद पीडि़ता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार बरगी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका आठवीं कक्षा की छात्रा हैं जिसे अतुल बर्मन 25 वर्ष का स्कूल आते जाते छेड़छाड़ करता था। डर के कारण के छात्रा चुपचाप उसकी हरकतें बर्दाश्त करती रही। इस बीच आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि बीती रात आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुराचार की कोशिश कर दी जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुँचकर एफआईआर दर्ज कराई। वहीं अधारताल थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी इबरान मंसूरी निवासी कटरा को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया हैं।
इंस्टाग्राम से दोस्ती कर दो साल तक लूटीं अस्मत-
गढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक शातिर युवक सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसते हुए दो साल तक उसकी आबरू लूटता रहा। पुलिस ने बताया कि शुभम् राजपूत 31 वर्ष निवासी एलआईसी इंद्रा बस्ती का प्राईवेट जॉब करता है जिसने दो साल पहले इंस्टाग्राम में 24 वर्षीय युवती से दोस्ती की इसके बाद उसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। प्यार परवान चढ़ा इसके बाद दोनों के बातचीत और मुलाकात शुरू हुई। युवक शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
