जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत सिमरिया नहर पुलिया के पास रविवार को गणेश विसर्जन करने गया बालक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार को लोडिंग वाहन मेंं गणेश विसर्जन करने लिए अनमोल लोधी 16 वर्षीय निवासी खितौला, अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ ग्राम सिमरिया गया था।
गणेश जी को उतारने के बाद कुछ लोग वाहन में ही सामान भूल गए थे, जिसे लेने के लिए अनमोल गया हुआ था लेकिन उक्त वाहन में विद्युत तार टच हो गया था और वाहन में करंट दौड़ रहा था जैसे ही अनमोल ने वाहन पकड़ा तो वह करंट की चपेट मेें आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
