नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोगों को आने वाले त्यौहारी सीजन में देश में बनी हुई चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से यहां ऑन लाइन बात करते समय यह बात कही।
श्री चौहान ने इन दीदियों की संख्या में बढ़ोतरी पर खुशी जताते हुए कहा कि अब तक देश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं और दो करोड़ लखपति दीदियां बनाने पर काम हो रहा है। जल्द ही तीन करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से अपने उत्पादों की गुणवत्ता हमेशा उच्च बनाने रखने को कहा।
स्वेदशी अपनाने की बात दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे आबादी को ही ताकत में बदलें और रक्षाबंधन एवं आगामी दूसरे त्योहारों में देश में बनी चीजों का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम के जरिए यही संदेश देना चाहते हैं लोग राष्ट्र प्रथम के भाव को ऊपर रखते हुए तय करें कि देश में बना हुआ समान ही खरीदेंगे।
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का मंत्र दिया है। यह मंत्र अपनाने से व्यापक स्तर पर बाजार विकल्प खुल खुल जाएंगे। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमें वोकल फार लोकल की दिशा में ही आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से उनके जीवन में न केवल आर्थिक स्थिरता आई है, बल्कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।
इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री चंद्र

