ग्वालियर के मिष्ठान भण्डारों से मिठाईयों के नमूने लेकर जाँच के लिये भेजे

ग्वालियर: रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखकर जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दलों द्वारा लगातार मिठाई की दुकानों से नमूने लेकर प्रयोगशाला में जाँच कराई जा रही है। इस कड़ी मेंखाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों द्वारा शहर में तीन मिष्ठान प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए। हनुमान चौराहा स्थित फर्म पंडित फैनी भण्डार से खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बेसन लड्डू और घेवर मिठाई के नमूने लिये।

इसी प्रकार फर्म बृजवासी मिष्ठान भण्डार माधवगंज से खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरूपमा शर्मा द्वारा बेसन लड्डू और मिल्ककेक के नमूने लिए गए। फर्म जय भोलेनाथ मिष्ठान भण्डार शिन्दे की छावनी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह निम ने रस मलाई और बूँदी के लड्डू के नमूने लिये हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा लिये गये सभी नमूनों को जॉच के लिये राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जायेगा। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

Next Post

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायसेन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Wed Aug 6 , 2025
रायसेन: शहरी स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सीएमएचओ डॉ. एच.एन. मांडरे और जिला क्षय अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह बाल्यान के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें प्रभारी डॉ. प्रतीक शर्मा का सहयोग रहा। शिविर में […]

You May Like