ग्वालियर में मंत्री नारायण कुशवाह ने ली परेड की सलामी, एसएएफ मैदान पर हुई परेड, मुख्य अतिथि ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर: ग्वालियर में 79वां स्वतंत्रता दिवस आज 15 अगस्त को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। जिले का मुख्य कार्यक्रम कम्पू स्थित एसएएफ मैदान में हुआ। प्रदेश के उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि मंत्री कुशवाह द्वारा शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े गए। इस दौरान हर्ष फायर किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता की झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियों, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड आदि द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर नारियों, सैन्य कार्यवाहियों के दौरान घायल हुए सैनिकों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के बाद मंत्री कुशवाह ने टकसाल स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।

Next Post

कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, पटवारी ने दिया एकता और न्याय का संदेश

Fri Aug 15 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 15 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, विभा पटेल, प्रवीण सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पटवारी ने अपने संदेश […]

You May Like