जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत नवयुग कॉलेज के बाइक स्टेंड में खडी एक्टिवा की डिग्गी से छात्र का मोबाइल, नगदी रूपए चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि कुशाग्र गर्ग 20 वर्ष निवासी साउथ मिलौनीगंज दमोहनाका थाना गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीकाम फाईनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है।
नवयुग कालेज सिविल लाईन में पेपर देने पहुंचा था जहां एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसपी 5514को खड़ा कर दिया था। वापिस लौटा तो डिग्गी में रखे नगदी तीन हजार रूपए, मोबाइल चोरी हो गया था।
