डोभाल ने वांग यी से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से बीजिंग में मुलाकात की।

श्री डोभाल एससीओ सुरक्षा परिषद के सचिवों की 20वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन का दौरा कर रहे हैं।

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की और भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जन संबंधों में बढ़ावा देना भी शामिल है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने क्षेत्र में समग्र शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के अन्य द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। श्री डोभाल ने कहा कि वह विशेष प्रतिनिधि (एसआर) वार्ता के 24वें दौर के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर भारत में श्री वांग यी के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हैं।

Next Post

भारत ने ओआईसी में पाकिस्तान प्रायोजित बयान की तीखी आलोचना की

Mon Jun 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) भारत ने इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारत को लेकर ‘अनुचित और तथ्यात्मक रूप से गलत’ संदर्भों की कड़ी आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि आतंकवाद को राजतंत्र में बदलने वाले पाकिस्तान प्रायोजित यह बयान संकीर्ण […]

You May Like