नाती ही निकला दादी का हत्यारा मैहर के धतुई में हुई अंधी हत्या का खुलासा

सतना। मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतुई में 5 दिन पहले हुए वृद्धा की हत्या का खुलासा करते हुए पाुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हत्यारा कोई नहीं बल्कि मृतका का नाती निकला. जिसने जमीनी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया था.

ताला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धतुई में 71 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती गीता अग्रिहोत्री की सिर पर गंभीर वार करते हुए हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई थी. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवचेना शुरु की गई तो मृतका और उसके नाती के बीच जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई. लिहाजा पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदेह के आधार पर राजकुमार उर्फ मिसरा अग्रिहोत्री पिता विनोद उर्फ दिनेश उम्र 22 वर्ष को पकडक़र पूछताछ शुरु की. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में राजकुमार ने हत्या की घटना स्वीकार कर ली. राजकुमार ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद की नाराजगी को लेकर 31 जनवरी की सुबह उसने दादी श्रीमती गीता अग्रिहोत्री के सिर पर सिलौटा से गंभीर वार कर दिया. जब दादी ढेर होकर नीचे गिर गईं तो राजकुमार ने उनके पैरों से चांदी की पायल और हाथे अंगूठी निकाल ली व फरार हो गया. पुलिस द्वारा पायल और अंगूठी सहित रक्रंजित कपड़े बरामरद करने के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, बाधाओं-निदान पर चर्चा

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने गुरूवार को जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, ब्रिज और एमपीआरडीसी के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली बाधाओं और उनके निदान […]

You May Like