दोहा, 22 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) कतर के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और क्षेत्रीय जल सीमा में गिर गया। चालक दल की तलाश जारी है।
मंत्रालय ने कहा, “कतर के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि एक कतरी हेलीकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के कारण देश के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”
मंत्रालय ने आगे कहा कि चालक दल और यात्रियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
