भोपाल की हिन्दू युवती के साथ पकड़ाया मुस्लिम युवक

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र से शुक्रवार को भोपाल की हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक को हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। मामला पुलिस की संज्ञान में आते ही दोनों को थाने लाया गया। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि त्रिवेणी संग्रहालय में भोपाल की हिन्दू युवती और बडऩगर के मुस्लिम युवक को हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पकडऩे की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। जांच में सामने आया कि मुस्लिम युवक जावेद मंसूरी ने टिकट लेकर संग्रहालय में युवती के साथ प्रवेश किया था। युवती भोपाल से एनटीपीसी (रेलवे परीक्षा) देने उज्जैन आई थी। दोपहर 12 बजे उसे परीक्षा केन्द्र प्रशांतिधाम कॉलेज जाना था। सुबह ट्रेन के जल्द पहुंचने पर वह जावेद के साथ संग्राहलय पहुंची थी। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि वह भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्ससिटी में साथ पढ़ते थे। थाना प्रभारी के अनुसार युवक को थाने पर बैठाया गया और युवती को परीक्षा के लिये केन्द्र भेजा गया। दोपहर बाद युवती थाने आ गई थी। जिसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई है।

Next Post

हत्या मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रद्द

Fri Jun 6 , 2025
नई दिल्ली, 06 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की 2016 में हत्या से संबंधित एक मामले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी की जमानत शुक्रवार को रद्द कर दी। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की अंशकालीन कार्य दिवस पीठ […]

You May Like