श्री रामगोपाल माहेश्वरी जी ने पत्रकारिता को मिशन बनाया: एल एन शीतल

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार और नवभारत के पूर्व संपादक एल एन शीतल ने परम श्रद्धेय श्री रामगोपाल माहेश्वरी जी को याद करते हुए उनके पत्रकारिता जीवन और योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में महज 23 वर्ष की उम्र में श्री रामगोपाल माहेश्वरी जी ने पत्रकारिता को पेशा नहीं, बल्कि मिशन बनाया और अखबार को आजादी की लड़ाई का माध्यम बनाया।

एल एन शीतल ने उनके संघर्ष, जेल यात्रा, आर्थिक और व्यक्तिगत समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने जिस पौधे को रोपा, उसे आगे चलकर वटवृक्ष बनाया। 1934 में शुरू हुए नवभारत को उन्होंने दशकों तक पत्रकारिता के मूल्यों के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और आजादी के बाद पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने में रामगोपाल माहेश्वरी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम के दौरान एल एन शीतल ने श्री रामगोपाल माहेश्वरी जी के नाम पर एक शोध संस्थान स्थापित किए जाने की इच्छा भी व्यक्त की।

Next Post

भोपाल में स्वर्गीय श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी के नाम से मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण

Tue Sep 22 , 2026
भोपाल। एमपी नगर जोन-1 स्थित नवभारत प्रेस परिसर में स्वर्गीय श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने नामपट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर […]

You May Like