भोपाल में स्वर्गीय श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी के नाम से मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण

भोपाल। एमपी नगर जोन-1 स्थित नवभारत प्रेस परिसर में स्वर्गीय श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने नामपट्टिका का अनावरण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल की महापौर मालती राय और कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी मुकेश नायक विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी जी से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और समाज के प्रति उनके योगदान तथा पत्रकारिता के प्रति उनकी ललक को याद किया।

Next Post

जबलपुर से पुणे सीधी वायुसेवा शुरू हो, एलायंस एयर से चर्चा

Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में विमानन कंपनी, एलायंस एयर के सीएमडी अमित कुमार से मुलाकात कर जबलपुर से देश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी विमान सेवाएं प्रारंभ किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।फेडरेशन के अध्यक्ष […]

You May Like