मौसम: फरवरी में मार्च का एहसास, हो सकती है बारिश

भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मौसम में हुए अचानक बदलाव के चलते मध्यप्रदेश के अधिकतर स्थानों पर फरवरी में ही मार्च का एहसास होने लगा है। हालांकि अगले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश में उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे पारा में गिरावट की संभावना जतायी जा रही है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के आठ फरवरी के आसपास सक्रिय होने की संभावना हैं, जिसके प्रभाव से प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जतायी जा रही है। इसके चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट सकती है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन के साथ ही रात्रि के पारा में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी, जिसके कारण फरवरी में ही मार्च का एहसास होने लगा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के बीच अगले चौबीस घंटों में प्रदेश के उत्तर में स्थित भिंड, मुरैना सहित कुछ अन्य स्थानों पर बादलों के जमावड़ा होने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र नीमच तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि आसमान में आंशिक बादल देखे गए। यहां दिन का तापमान 32़ 1 डिग्री तथा रात्रि का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Post

यादव ने भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर किया नमन

Tue Feb 4 , 2025
भोपाल,04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शास्त्रीय गायक, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री जोशी ने समर्पण और सतत् लगन से भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध कर विश्व में इसका मान […]

You May Like