नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौरतला में तीसरी कक्षा की एक छात्रा का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। देर रात जंगल में उसका शव मिलने पर पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Next Post
11 को मप्र कांग्रेस की बैठक: स्थानीय जनसमस्याओं और जनआंदोलन की रूपरेखा पर होगा मंथन
Thu Aug 6 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पीएसी के वरिष्ठ सदस्य शामिल होकर संगठन की आगामी रणनीति और विपक्ष की भूमिका […]

You May Like
-
10 months ago
भारत का अहमदाबाद करेगा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी
-
3 months ago
मुख्यमंत्री ने डाले दाने और बतखों ने चाव से खाए