सर्बियन राजदूत सिनिसा पेविक ने किया मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स का दौरा

ग्वालियर: म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में सर्बियन राजदूत सिनिसा पेविक ने दौरा किया। राजदूत ने इस अवसर पर पदधिकारियों से मुलाकात की और सर्बिया तथा मध्य प्रदेश के साथ ही विशेष रूप से ग्वालियर के बीच वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। आपने कहा कि ऐतिहासिक रूप से सर्बिया और ग्वालियर के मध्य गहरा और आत्मीय रिश्ता है। प्रथम विश्व युद्घ के दौरान ग्वालियर स्टेट के सैनिकों ने सर्बिया की ओर से अपना शौर्य दिखाया था|

वर्तमान में सर्बिया यूरोप का हिस्सा है। भारत का यूरोप के साथ वाणिज्यिक संबंध है।सर्बिया और ग्वालियर के बीच व्यापारिक संबंध स्थापित होने चाहिए। शासन स्तर पर रिश्ते कायम करने में कुछ पेचीदगियां होती हैं इसलिए बेहतर है कि सर्बिया और मध्यप्रदेश विशेषकर ग्वालियर के बिजनिसमैन आपस में निवेश संबंधी चर्चा करें ताकि वाणिज्यिक संबंध स्थापित हो सकें। आपने कहा कि शीघ्र ही सर्बिया का एक बिजनिस डेलीगेशन ग्वालियर आयेगा। आपने कहा कि मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री इस विजिट में अहम रोल अदा करेगा।

अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐतिहासिक शहर ग्वालियर में आपका स्वागत है। गवालियर न केवल अपनी समृद्ध संस्कृति, महलों और किलों के लिए जाना जाता है, बल्कि नेतृत्व और विकास की अपनी विरासत के लिए भी जाना जाता है, जिसका एक बड़ा हिस्सा सिंधिया राजवंश द्वारा गढ़ा गया था| शिक्षा, बुनियादी ढाँचे और जनसेवा में उनका योगदान इस क्षेत्र की प्रगति को प्रेरित करता रहेगा| भारत और सर्बिया के बीच एक मज़बूत और मैत्रीपूर्ण संबंध है।

Next Post

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

Sat Jul 26 , 2025
सीहोर. खाकी की तत्परता का मामला तब देखने को मिला जब पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. संयोग से चंद कदमों की दूरी पर 100 डायल के साथ पुलिसकर्मी मौजूद थे. उन्होंंने तत्काल पहुंचकर युवक के मुंह में हाथ डालकर उल्टी कराई और […]

You May Like