आशीष चंचलानी ने एकाकी चैप्टर 4 की घोषणा की

मुंबई, 03 जनवरी (वार्ता) डिजिटल एंटरटेनर आशीष चंचलानी ने वेब सीरीज एकाकी चैप्टर 4 की घोषणा कर दी है। आशीष चंचलानी ने अपनी पहली वेब सीरीज़, एकाकी के साथ फिल्म मेकिंग में कदम रखकर एक नये अध्याय की शुरूआत की है।हॉरर, कॉमेडी और थ्रिल का मिश्रण, इस सीरीज़ ने डिजिटल दुनिया में धूम मचा दी है।तीन शानदार चैप्टर के बाद, अब चौथा चैप्टर रिलीज़ होने वाला है।

आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ घोषणा की कि एकाकी चैप्टर 4, 5 जनवरी को दोपहर 2:04 बजे रिलीज़ होगा।आशीष चंचलानी एकाकी में कई भूमिकाएं निभा रहे हैं, वह इसके राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड एक्टर हैं, जो उनके क्रिएटिव विज़न के पैमाने को दिखाता है। यह सीरीज़ उनकी करीबी टीम के साथ एक रीयूनियन भी है। कुणाल छाबड़िया को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं, आकाश डोडेजा पैरेलल लीड के रूप में हैं, जशन सिरवानी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, और तनिष सिरवानी शो की क्रिएटिव डायरेक्शन संभाल रहे हैं।स्क्रीनप्ले ग्रिशिम नवाणी ने लिखा है, और लाइन प्रोड्यूसर रितेश साधवानी ने प्रोडक्शन सपोर्ट दिया है।

Next Post

बॉर्डर 2 का गाना ‘घर कब आओगे’ बना इंटरनेट सेंसेशन, तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sat Jan 3 , 2026
मुंबई, 03 जनवरी (वार्ता) फिल्म बॉर्डर 2 का गीत ‘घर कब आओगे’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के दिलों पर कब्ज़ा कर लिया है। अपने भव्य स्तर, आत्मा को छू लेने वाली धुन, देशभक्ति की भावना और एक सार्वभौमिक सवाल – “घर कब आओगे?” – के साथ यह गीत […]

You May Like